Tuesday, December 28, 2010

कंपनियों से प्रॉफिट का ब्योरा लेगी सरकार

भारत सरकार ने 100 से अधिक कंपनियों को अनिवार्य तौर पर कॉस्ट ऑडिट कराने का आदेश दिया है। किसी कंपनी की उत्पादन लागत और प्रॉफिट मार्जिन के सरकारी निरीक्षण की व्यवस्था को कॉस्ट ऑडिट कहा जाता है। अभी तक इसका दायरा सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और सर्विसेज जैसे सेक्टरों से जुड़े 44 उत्पादों तक सीमित, ज़ो अब बढ़ा दिया गया है।

सरकार के इस कदम का मकसद यह जानना है कि ये कंपनियां पैसे का कितने सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं। यह कदम इस लिहाज से भी अहम है कि अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए कंपनियों की ओर से वसूले जा रहे दाम को लेकर सरकार कुछ असहज महसूस कर रही है।

विभाग ने कंपनी कानून की धारा 233 बी के तहत आदेश जारी किया है। इस धारा के तहत सरकार कंपनियों से जरूरी पड़ने पर ऑडिट की मांग कर सकती है। कॉस्ट ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर सरकार कंपनी रजिस्ट्रार से किसी भी कंपनी के खातों की जांच करने को कह सकती है।

कॉस्ट ऑडिट रिपोर्ट में सामग्री, यूटिलिटीज, कर्मचारियों पर खर्च, डेप्रिसिएशन, रॉयल्टी, शोध पर खर्च, निर्यात बोनस, कर्ज की लागत और कंपनी के आंतरिक लेनदेन की विस्तृत जानकारी को शामिल किया जाता है।

इन आंकड़ों की मदद से कंपनियां अपनी क्षमता में सुधार कर पाती हैं और वहीं इससे सरकार को अपनी नीतियों को आकार देने में मदद मिलती है।

विशेषज्ञों के एक समूह ने 50 करोड़ रुपए से अधिक कारोबार करने वाली सभी कंपनियों को अनिवार्य तौर कॉस्ट ऑडिट खाता रखने का सुझाव दिया है। इस समय पेपर, चीनी सहित 44 उत्पादों से जुड़ी कंपनियों को ही इस दायरे में लाया गया है।

सौजन्य: ET

Saturday, December 18, 2010

पेन ड्राइव को बनाएँ कंप्यूटर की रैम

किसी भी कंप्यूटर की कार्य क्षमता में उसकी 'मेमोरी' (रैम) बहुत महत्वपूर्ण होती है। पर दिक्कत यह आती है कि एक तो कंप्यूटर की रैम बहुत महंगी होती है और दूसरा इसे कंप्यूटर खोलकर फिट करना पड़ता है। ऐसे में रैम का 'अपग्रेडेशन' झंझट वाला काम लगता है। इसका हल, 'राजीव शर्मा' वेबदुनिया पर बताते हैं।

आजकल कुछ ऐसे खास सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जिनकी मदद से पेन ड्राइव का इस्तेमाल करके आप अपने कंप्यूटर की कार्य क्षमता में आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ोतरी कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज विस्टा व विंडोज-7 की 'रेडीबुस्ट' तकनीक के अलावा अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 'ईबुस्टर' जैसे सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव के जरिए कंप्यूटर को नई गति देने का काम कर रहे हैं। इनकी सहायता से बार-बार इस्तेमाल होने वाली फाइल, एप्लीकेशन या प्रोग्राम अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी से चलाए जा सकते हैं।

इस तकनीक से जुड़े सॉफ्टवेयर इस बात का ध्यान रखते हैं कि आप किस प्रोग्राम को ज्यादा चलाते हैं। इन्हें वे मेमेरी या 'वर्चुअल मेमेरी' के एक भाग में 'रिजर्व' करके रख लेते हैं। फिर जब भी आप उसके लिए कमांड देते हैं तो वे सीधे इस मेमोरी से ही चलते हैं। इससे कंप्यूटर के काम करने की गति तेज हो जाती है। यही वजह है कि अधिक मेमोरी होने से कंप्यूटर की गति तेज लगती है। इस तकनीक से कंप्यूटर के 'बूट' (स्टार्ट) होने की गति भी पहले की तुलना बढ़ जाती है।

सौजन्य: वेबदुनिया

नौकरी के साथ, नौकर फ्री!

गूगल ने घोषणा की है कि‍ वो अपने कर्मचारि‍यों को कंपनी की ओर से घरेलू नौकर की सुवि‍धा देगी ताकि‍ वो अपने काम पर और ज्‍यादा ध्‍यान दे सकें।

इस काम के लि‍ए गूगल ने टास्‍करेबि‍ट नाम की कंपनी से अनुबंध कि‍या है जो यूजर्स को ऐसे ऑनलाइन जॉब बोर्ड पर एक्‍सेस देती है जहाँ से वो कि‍सी भी काम के लि‍ए नौकरों को भाड़े पर बुला सकते हैं।

दरअसल मंदी के दौर से उबरने और अपने स्‍टाफ में भारी कटौती करने के एक अर्से बाद गूगल प्रतिभाशाली इंजीनि‍यर्स को अपने साथ काम करने के लि‍ए आकर्षि‍त करना चाहती है। और जाहि‍र सी बात है कि‍ ऐसे टेलेंटेड इंजीनि‍यर्स, लॉन्‍ड्री में कपड़े देने या कार धोने जैसे कामों पर अपना बहुमूल्‍य समय नष्‍ट नहीं करना चाहेंगे।

सौजन्य: वेबदुनिया

Friday, December 17, 2010

'हिंदू अतिवादी समूह सबसे बड़ा ख़तरा: राहुल गांधी'

इस बार विकिलीक्स एक बड़े भारतीय राजनयिक, राहुल गांधी, पर निशाना साधते हुए कहा है की गत वर्ष, उन्होने एक अमेरिकी राजदूत, टिमती रोमर, को हिंदू अतिवादी समूह से बढ़ते हुए ख़तरे के बारे में चेताया था. भारत में बढ़ते आतंकवादी हमलों के उपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने ये बात कही थी. कांग्रेस नेता राजनीतिक विषयों, सामाजिक चुनौतियों और अगले पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी मुद्दों पर रोमर के साथ अपने विचार साझा कर रहे थे.

सौजन्य: हिंदू

Thursday, December 16, 2010

अब आ गया टाइम, शेयर्ड कम्प्यूटिंग का!

शेयर्ड कम्प्यूटिंग को `डेस्कटॉप वर्चुअलाइजेशन' भी कहते हैं। इस तकनीक से एक मुख्य कम्प्यूटर में कुछ विशेष हार्डवेयर और सॉप्टवेयर डालकर डिवाइस की मदद से कई क्लाइंट कम्प्यूटर जोड़े जाते हैं। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें विंडोज और अन्य एप्लीकेशन केवल सर्वर कम्प्यूटर पर लोड करने पड़ते हैं और क्लाइंट कम्प्यूटर के रूप में केवल डेस्कटॉप, माउस और की-बोर्ड की जरूरत होती है। इसके बाद एक सीपीयू से करीब तीस लोग काम कर सकते हैं और वे सभी एप्लीकेशन भी एक्सेस कर सकते हैं जो सर्वर कम्प्यूटर पर लोड हैं। यह तकनीक स्कूलों, अस्पतालों, निजी या सरकारी संगठनों और कार्यालयों के लिए बहुत लाभदायक और सस्ती पड़ती है, जहां कई कम्प्यूटरों का प्रयोग होता है।

एन-कम्प्यूटिंग नामक एक अमेरिकी कंपनी, अब तक शेयर्ड कम्प्यूटिंग तकनीक से दुनियाभर के 40 हजार स्कूलों और संस्थानों में कम्प्यूटर लगा चुकी है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में बिहार सरकार के साथ करार कर शेयर्ड कम्प्यूटिंग तकनीक की मदद से सैकड़ों स्कूलों में कम्प्यूटर स्थापित करने की योजना बनाई है। आंध्रप्रदेश और राजस्थान में भी कंपनी ने सरकार के साथ मिलकर कम्प्यूटर शिक्षा की पहल की है।

सौजन्य: इलेक्ट्रोनिकी

चिप होगा अब 'मेड इन इंडिया'!

सॉफ्टवेयर की दुनिया में अपने झंडे गाडऩे के बाद अब भारत चिप बनाने वाले चुनिंदा देशों की अहम दुनिया में भी दस्तक दे रहा है। इस मुहिम में भारत का उद्योग जगत तकरीबन 5 साल से जुटा हुआ था। ऐसे संयंत्र लगाने के लिए भारत के पास क्षमता भी जबरदस्त है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में इस वक्त सॉफ्टवेयर डिजाइन, चिप डिजाइन और बोर्ड डिजाइन में महारत रखने वाले तकरीबन 1,30,000 पेशेवर मौजूद हैं। इसके अलावा नए संयंत्र में बनने वाले एक-एक उत्पाद को खपा लेने की क्षमता भी देसी बाजार में है। इसलिए भारत चिप बनाने वालों के समूह में सीधे चोटी तक जाने की कुव्वत रखता है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, भारत में चिप संयंत्र लगाने की अपनी योजना का सरकार कुछ ही अरसे में ऐलान कर सकती है। चिप बनाने का अत्याधुनिक संयंत्र लगाने में तकरीबन 300 करोड़ डॉलर खर्च होंगे। सरकार की ओर से जब तक जबरदस्त रियायत और वित्तीय मदद नहीं मिलती, तब तक ऐसे संयंत्र की बुनियाद डालना मुमकिन नहीं है।

चीन, ताइवान और इजरायल में फिलहाल चिप बनाने के बड़े संयंत्र हैं। लेकिन इन सभी को उनकी सरकारों का पूरा समर्थन मिला है। दुनिया भर के चिप बाजार में ताइवान की 47 फीसदी हिस्सेदारी है।

सौजन्य: बिज़नेस स्टैंडर्ड

Wednesday, December 15, 2010

खोज हीरों से भरे ग्रह की!

भारतीय मूल के अमेरिकी सौरविज्ञानी निक्कू मधुसूदन ने एक ऐसे विशालकाय ग्रह की खोज की है, जिसके गर्भ और वातावरण में कार्बन की बहुलता है. इससे इस बात की संभावना बढ़ी है कि इस ग्रह पर हीरों जड़ित सितारे मौजूद हैं.

विज्ञान जर्नल 'नेचर' के अनुसार वैज्ञानिकों ने बताया कि डब्ल्यूएएसपी-12बी नाम का यह ग्रह पृथ्वी से करीब 1,200 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है. वैज्ञानिक मधुसूधन ने कहा कि बृहस्पति ग्रह की तरह डब्ल्यूएएसपी-12बी मुख्य तौर पर गैसों से निर्मित है लेकिन इसके गर्भ में कार्बन युक्त हीरे और ग्रेफाइट की बहुलता है.

डब्ल्यूएएसपी-12बी से निकलने वाली ऊर्जा का सबसे पहले पता वर्ष 2009 में लगा था जब वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र-नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप की मदद से इस ग्रह से निकलने वाले प्रकाश को देखा था.

सौजन्य: समय

2012 में बंद हो जाएंगे मोबाइल फोन?

विशेषज्ञों का मानना है कि 2012 में, सूर्य के ध्रुव पर इसका चुम्बकीय क्षेत्र 50 सालों में सबसे शक्तिशाली होगा, जिसके कारण चुम्बकीय क्षेत्र नियमित से अधिक रफ्तार के कारण चलायमान होगा। इस परिस्थिति में, मोबाइल फोन, ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) और राष्ट्रीय ग्रिड भी बंद हो जाएंगे।

नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 के बाद एक बार फिर 2012 में 'सोलर मैक्सिमम' से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को खतरा है।

यह शक्ति 1958 के बाद सर्वाधिक तीव्र स्तर पर होगी। 1958 में इस शक्ति के कारण सर्वाधिक दिक्कत मैक्सिको के लोगों को उठानी पड़ी थी।

सौजन्य: नवभारत टाइम्स

Tuesday, December 14, 2010

भारत की छवि को धूमिल कर रहा है भ्रष्टाचार: फिक्की

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के मौके पर, उद्योग मंडल फिक्की ने कहा है कि कुछ लोगों के बेशर्मी से किए गए भ्रष्टाचार से हम ब्रांड इंडिया को पहुंचने वाले संभावित नुकसान को लेकर चिंतित हैं। राजन भारती मित्तल की अगुवाई वाले चैंबर ने मांग की है कि जो कोई भी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, उसे त्वरित प्रणाली के जरिये सजा दी जानी चाहिए।

फिक्की दूसरा प्रमुख चैंबर है जिसने बढ़ते घोटालों और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई है। इससे पहले सोमवार को एसोचैम के नवनियुक्त चेयरमैन दिलीप मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए योजना आयोग और चुनाव आयोग की तर्ज पर सत्यनिष्ठा और नैतिकता पर आयोग का गठन किया जाना चाहिए। मोदी ने भ्रष्टाचार को कैंसर से भी खराब बताया था। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का भरोसा डोल जाता है।

सौजन्य: हिन्दुस्तान टाइम्स

ट्विटर, फेसबुक पर सेबी की नजर

अब बाजार नियामक सेबी फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट की भी निगरानी करेगा। सेबी नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए देखेगा कि इन साइट्स पर शेयर बाजार को लेकर किस तरह की बहस चल रही है। इसके लिए सेबी नए सॉफ्टवेयर लगा रहा है। इससे सेबी को सोशल नेटवर्किंग साइट्स के अलावा पारंपरिक सोशल नेटवर्क पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी। यह नेटवर्क ऐसे लोगों का हो सकता है, जहां शेयर बाजार को लेकर चर्चा चल रही हो।

हाल ही में ऐसे कई ब्लॉग बन गए हैं जिनके सदस्य शेयर बाजार के रुझानों की चर्चा करते हैं। कई मामलों में तो लोग खरीद या बिक्री के संबंध में टिप्स भी देते हैं। ऐसे ही फेसबुक और ट्विटर पर भी ऐसी चर्चाओं की भरमार होती है। सेबी को डर है कि कुछ चालबाज लोग इन वेबसाइट्स का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और वे बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

सौजन्य: ET

बिहार का सुपर-30 पहुंचा हॉलीवुड

टाइटेनिक’, ‘टर्मिनेटर’, ‘एलियन्स’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों के निर्माता, फिल्मकार जेम्स कैमरन ने जब देश के लिए भावी इंजीनियर तैयार करने वाले बिहार के नि:शुल्क शिक्षण संस्थान सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार से उनके इस संस्थान से निकले विद्यार्थियों की साल दर साल सफलता की कहानियां सुनीं तो वह हतप्रभ हो गए।

कुमार के सुपर-30 संस्थान से कई गरीब छात्रों को प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश लेने में मदद मिली है। महाराष्ट्र के लावासा में आयोजित नवाचार एवं ज्ञान सम्मेलन में कुमार की मुलाकात कैमरन से हुई।

सौजन्य: हिन्दुस्तान टाइम्स

कुछ पंक्तियाँ इधर-उधर की....

जमीन की बात करो, जिंदगी की बात करो !
जो सबके वास्ते हो, उस ख़ुशी की बात करो !!


मै कब से कितना हूँ तन्हा, तुझे पता भी नहीं !
तेरा तो कोई खुदा है, मेरा खुदा भी नहीं !!



Coutesy: Anonymous